बाड़मेर: महामहिम राज्यपाल के बाड़मेर दौरे को लेकर प्रशासन ने शुरू की तैयारियां, जिला कलेक्टर ने किया निरीक्षण
Barmer, Barmer | Aug 8, 2024 महामहिम राज्यपाल जी हरीभाऊ किशनराव बागड़े का पहला बाड़मेर का प्रस्तावित दौरा 10 अगस्त को है।राज्यपाल हरीभाऊ किशनराव बागड़े के बाड़मेर दौरेे को लेकर प्रशासन ने तैयारीयां शुरू कर दी है। बाड़मेर जिला कलेक्टर निशांत जैन और पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों ने राज्यपाल के दौरे को लेकर गुरुवार को तैयारीयों का निरीक्षण किया है।