बाड़मेर: शहर में सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर और बैनर लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के नगर परिषद सभापति ने दिए निर्देश
Barmer, Barmer | Aug 7, 2024 सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर बैनर लगाकर शहर की सौंदर्यता पर धबा लगाने वाले लोगों के खिलाफ अब नगर परिषद कड़ी कार्रवाई करेगी। नगर परिषद के आयुक्त को सभापति ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। नगर परिषद सभापति दिलीप माली ने बताया कि बाड़मेर शहर में सार्वजनिक जगह पर जहां दीवारों पर सौंदर्य करण के लिए पेंटिंग वगैरा की गई है वहां पर पोस्टर और बैनर लगे हुए हैं।