बाड़मेर: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले बाड़मेर सांसद, जैसलमेर बाड़मेर भाभर रेलवे प्रोजेक्ट का बजट स्वीकृत करने की मांग की
Barmer, Barmer | Aug 7, 2024 बाड़मेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर संसदीय क्षेत्र के महत्वपूर्ण जैसलमेर बाड़मेर भाभर रेलवे प्रोजेक्ट का बजट स्वीकृत करने,बाड़मेर जैसलमेर स्टेशन से संचालित हो रही बंद की गई ट्रेनों को पुनः शुरू करने,नई ट्रेनें शुरू करवाने सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।