बाड़मेर: बाड़मेर के कवास के माधव नगर के ग्रामीण पहुंचे जिला कलेक्ट्रेट, सरपंच के खिलाफ जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Barmer, Barmer | Aug 7, 2024 बाड़मेर के कवास के माधव नगर के ग्रामीण बड़ी संख्या में बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। सरपंच के खिलाफ जिला कलेक्टर निशांत जैन को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि बाड़मेर के कवास में 2006 में बाढ़ आई थी और और सरकार ने बाढ़ पीड़ित लोगों को सर ढकने के लिए मकान दिए थे। अब उन घरों को सरपंच और सरपंच के गुंडो द्वारा कब्जा किया जा रहा है।