पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया जिले के मधुबनी थाना ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, भेजा गया जेल
पूर्णिया पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत के निर्देश पर मधुबनी थाना की पुलिस के द्वारा बीते दिन गस्ती के क्रम में चोरी की गईं एक मोटरसाईकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया हैं.वहीँ मधुबनी थाना की पुलिस के द्वारा अग्रिम कार्रवाई करते हुए शनिवार को शाम के लगभग 4 बजे गिरफ्तार आरोपी को सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य जाँच में बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.