घाटमपुर: छाजां गांव में निःशुल्क अपडेट होने वाली केवाईसी के बावजूद कोटेदार कर रहा केवाईसी अपडेट के नाम पर वसूली,आरोप
कानपुर के घाटमपुर तहसील अंतर्गत कोटेदारों की मनमानी और अवैध वसूली जारी है। घाटमपुर तहसील के छाजां गांव में कोटेदार लोगों से केवाईसी अपडेट के नाम पर लोगों से 10 रुपए की अवैध वसूली कर रहा है। जबकि सप्लाई इंस्पेक्टर के मुताबिक केवाईसी अपडेट की सुविधा निःशुल्क है। ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।