गुण्डरदेही: गुण्डरदेही में एसडीएम के नाम से बोर खनन के लिए बनाया गया फर्जी लेटर, शासकीय कार्यालय का सील व हस्ताक्षर भी किया गया
अर्जुन्दा तहसील छेत्र से एक बड़ी ख़बर निकलकर सामने आ रहा है जहाँ बोर खनन के लिए बनाया फर्जी लेटर गया है। यह फर्जी लेटर और कोई नहीं गुण्डरदेही एसडीएम के नाम से बनाया गया है। यहाँ तक की लेटर में शासकीय कार्यालय का सील हस्ताक्षर भी किया आवक जावक का क्रमांक भी लिखा हुआ है। फर्जी दस्तावेज सामने आने से मचा छेत्र में हड़कंप... ग्राम गोड़ेला निवासी जनक लाल साहू पर आरोप है की उसने फर्जी लेटर बनवा बोर खनन करने वाले एजेंसी को बोर खनन के लिए दिया ।