मुंगेर: मनियारचक घाट पर गंगा स्नान करने के दौरान डूबने से वार्ड सदस्य की हुई मौत, गोताखोर ने शव को निकाला बाहर
Munger, Munger | Mar 16, 2024 शुक्रवार की शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनियारचक गंगा घाट पर गंगा स्नान करने के दौरान नवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या 4 के वार्ड सदस्य संतोष कुमार की गंगा में डूबने से मौत हो गई। वहीं गोताखोर के द्वारा लगातार गंगा में खोजबीन की जा रही थी। शनिवार की दोपहर स्थानीय गोताखोर के सहयोग से गंगा से शव को बरामद कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।