मुंगेर: सांसद के प्रयास से जसीडीह एवं गोविंदपुर गांव को धरहरा थाना में किया गया शामिल
Munger, Munger | Mar 16, 2024 धरहरा प्रखंड के महगामा पंचायत अंतर्गत जसीडीह एवं गोविंदपुर के ग्रामीणों की मांग पर मुंगेर सांसद ललन सिंह के प्रयास से गृह विभाग द्वारा जसीडीह एवं गोविंदपुर गांव को लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र से हटाकर धरहरा थाना क्षेत्र में शामिल किया गया है। गृह विभाग द्वारा अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।