मुंगेर: श्री कृष्णा सेतु पुल पर दो बाइक आमने-सामने टकराई, 5 लोग हुए घायल
Munger, Munger | Mar 16, 2024 श्रीकृष्ण सेतु पुल पर पीलर संख्या 14 के समीप शुक्रवार की शाम दो बाइक की आमने सामने टक्कर में 5 लोग घायल हो गए। घायलों में बेगूसराय बिहट निवासी 36 वर्षीय रवि कुमार, 28 वर्षीय आरती कुमारी, पति वीरेन्द्र कुमार के अलावा हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के रायपुरा निवासी पंकज पंडित तथा उसकी पत्नी ललिता देवी शामिल है। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।