बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला महोना में आयोजित महिला जन आक्रोश रैली में शामिल हुए। रैली श्री गंगा गिरि स्थान से शुरू होकर नगर पंचायत महोना कार्यालय तक निकाली गई। विधायक ने कहा कि अब प्रदेश और देश की नारी अन्याय, अत्याचार और भेदभाव के खिलाफ चुप नहीं बैठेगी।