फतेहाबाद: आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे की जीरो पॉइंट पर कार डिवाइडर से टकराई, कार सवार बाल-बाल बचे
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार के कारण एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और करीब 20 मीटर तक मध्य डिवाइडर की एमबीसीबी टूट गई। गनीमत रही कि कार में सवार दोनों लोग सुरक्षित हैं।