बुलंदशहर: 80 घंटे बाद भी चारु का सुराग नहीं, काली नदी में 5 किमी तक चला सर्च ऑपरेशन
बुलंदशहर में बारिश के दौरान नाले में बह गई छात्रा चारु कश्यप का 80 घंटे बाद भी कोई पता नहीं चल सका है। एनडीआरएफ, पीएसी, पुलिस और बागपत से आई गोताखोरों की टीम काली नदी में करीब 5 किलोमीटर तक लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। वहीं, चारु की मां अपनी बेटी के स्कूल बैग को सीने से लगाए उसके लौटने का इंतजार कर रही हैं। पूरे क्षेत्र में चारु की सलामती के लिए दुआओं का दौर जारी है।
#Bulandshahr #CharuKashyap #SearchOperation #NDRF #KaliNadi #MissingGirl #UPNews #RescueOperation #BreakingNews #NCRExpressNews