पचरुखी: गोपालपुर मोड़ के पास अपाची से गिरकर युवक हुआ घायल
गोपालपुर मोड़ के समीप सोमवार की संध्या छः बजे तेज रफ्तार अपाची से गिरकर एक युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवक को स्थानीय लोगों की मदद से पचरुखी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां उसकी चिकित्सा की गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि छपरा निवासी इब्ने अली दारौंदा की ओर जा रहा था। इसी बीच उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह गिरकर जख्मी हो गया।