वाराणसी में श्रद्धालुओं ने गंगा घाट पर लगाई श्रद्धा की डुबकी, हुआ तुलसी विवाह, योगनिद्रा से जागृत हुए भगवान विष्णु
Sadar, Varanasi | Nov 12, 2024 धर्म की नगरी वाराणसी में कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी यानी देवोत्थान एकादशी पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा घाट पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा। देवोत्थान एकादशी के साथ ही आज तुलसी विवाह भी है। वाराणसी के घाटों पर भी तुलसी विवाह हुआ और लोगों ने घरों में भी तुलसी विवाह का आयोजन किया।