जीआरपी पुलिस ने हवाला के 47 लाख रुपये किए बरामद, एक अभियुक्त को लिया हिरासत में
Sadar, Varanasi | Nov 12, 2024 वाराणसी के कैंट स्टेशन जीआरपी ने एक युवक के पास से 47 लाख रुपए कैश मिले हैं। चेकिंग के दौरान पूछताछ करने पर वह घबराने लगा। जब उसके बैग की चेकिंग की गई तो यह पैसा बरामद किया गया। जिसका खुलासा जीआरपी कैंट के क्षेत्राधिकारी ने की।