चूरू: गांव रिड़खला के खेत में मूंग की फसल काटते किसान को सांप ने काटा, पहले भी 2 बार काट चुका है सांप
Churu, Churu | Sep 8, 2025 चूरू जिले के भालेरी थाना क्षेत्र के गांव रिड़खला में सोमवार को खेत में काम कर रहे एक किसान को सांप ने काट लिया। 35 वर्षीय किसान इंद्राज मूंग की फसल काटने का कार्य कर रहे थे, तभी अचानक एक जहरीले सांप ने उनके हाथ पर काट लिया। परिजनों ने शाम को बताया कि इंद्राज को इससे पहले भी दो बार सांप काट चुका है।