चूरू: गांव मेहरासर उपाध्यान का युवक चलती बस से गिरकर घायल, जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में उपचार जारी
Churu, Churu | Sep 8, 2025 चूरू के साहवा में एक निजी बस से गिरकर युवक गम्भीर घायल हो गया। घायल को चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने सोमवार सुबह 11 बजे करीब जानकारी दी।