चूरू: गांव बालासर में पेड़ के नीचे सो रही 5 साल की बालिका को ट्रैक्टर ट्राली ने कुचला, चूरू के अस्पताल में हुई मौत
Churu, Churu | Sep 8, 2025 हनुमानगढ़ जिले के बालासर गांव के खेत में डिग्गी निर्माण कार्य में लगे मजदूर की पांच वर्षीय बेटी को ट्रेक्टर ट्रॉली ने कुचल दिया। गम्भीर हालत में उसे चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल लाया गया, जहां बालिका की मौत हो गई। अस्पताल चौकी पुलिस ने बालिका के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां हनुमानगढ़ पुलिस के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।