नामकुम: रांची नगर निगम ने बिरसा चौक समेत कई इलाकों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया
Namkum, Ranchi | Apr 8, 2026 बिरसा चौक सहित कई इलाकों में बुधवार दोपहर करीब दो बजे रांची नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान कई अस्थायी दुकानों को हटाकर उनका सामान जब्त किया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान जहां लोगों की काफी भीड़ जुट गई वहीं प्रभावित दुकानदारों में नाराजगी और मायूसी देखी गई। रांची नगर निगम का कहना है कि पहले ही कई बार नोटिस दिया गया था ।