जबलपुर: भारी वाहनों की बेखौफ आवाजाही पर युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, प्रशासन को दी चेतावनी
जबलपुर में भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही और उनसे होने वाले हादसों को लेकर अब राजनीति गरमाने लगी है। शहर के रिहायशी इलाकों जैसे दीनदयाल, विजयनगर और लेबर चौक पर बिना नंबर प्लेट के दौड़ रहे डंपरों और भारी वाहनों के खिलाफ आज सोमवार को 4 बजे युवा कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन और यातायात विभाग पर दोहरी नीति अपनाने