पटेरा: जीतू पटवारी के निर्देश पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल बिजोरी पाठक पहुंचा, पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की निंदा की
Patera, Damoh | Apr 23, 2026 मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर दमोह जिला कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधिमंडल बिजोरी पाठक गांव पहुंचा,कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और कांग्रेस के सिर्फ नेतृत्व को अवगत कराया,पीड़ित दूल्हा गोलू अहिरवार की मां ने कांग्रेस के दमोह जिला प्रभारी हर्ष यादव से फोन पर बात कर आपबीती बताई।