बांदा: संकटमोचन मंदिर के पास प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण अभियान, कई दुकानदारों की दुकानों को सड़क से हटाया गया
Banda, Banda | Mar 25, 2025 बांदा शहर के संकट मोचन मंदिर के पास अतिक्रमण किए हुए दुकानदारों पर आज नगर पालिका व एडीएम की संयुक्त टीम के द्वारा अतिक्रमण अभियान चलाकर दुकानों को हटाया गया। बता दें कि संकट मोचन मंदिर के पास सड़क के किनारे दुकानदारों के द्वारा अतिक्रमण किया गया था। जिसके चलते दिनभर जाम की समस्या से लोगों को परेशान होना पड़ता था।