कर्वी: मारकुंडी के किहुनियां निवासी ग्रामीणों ने मानिकपुर ब्लॉक प्रमुख पर जमीन में जबरन कब्जा करने का लगाया आरोप
मारकुंडी के किहुनियां निवासी ग्रामीणों ने मानिकपुर ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा पर जमीन में जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है। और आज शुक्रवार की दोपहर 12 बजे न्याय की फरियाद लेकर 1दर्जन ग्रामीण डीएम कार्यालय पहुंचे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ब्लॉक प्रमुख अरविंद मिश्रा द्वारा उनकी जमीनों मे जबरन कब्जा किया जा रहा है, ग्रामीणों ने DM से न्याय की फरियाद लगाई है।