शाहपुरा: शाहपुरा में साइबर अपराधों पर जागरूकता के लिए अपर जिला व सेशन न्यायाधीश सानिया हाशमी ने दिए सोशल मीडिया के सुरक्षित सुझाव
शाहपुरा में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण निर्देश पर तालुका विधिक सेवा समिति ने साइबर क्राइम विषय पर विधिक साक्षरता व जागरूकता शिविरों का आयोजन किया यह शिविर विभिन्न विद्यालय में आयोजित किए गए जिनमें विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।अपर जिला व सेशन न्यायाधीश सानिया हाशमी ने महत्वपूर्ण जानकारी दी।