सिमडेगा: पंडरीपानी में गूंजा हरे राम-हरे कृष्ण महामंत्र, 13 कीर्तन मंडलियों ने बांधा समां
ठेठईटांगर, रविवार 12 बजे: पंडरीपानी गांव में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव में "हरे राम-हरे कृष्ण" महामंत्र की गूंज से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है। महोत्सव में रेंगरी, जोराम, जलडेगा, अल्सनगा, देवबहार, डिबरा सहित 13 कीर्तन मंडलियां शामिल हुई हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। रविवार को अखंड हरिकीर्तन के समापन के साथ महोत्सव संपन्न होगा।