कर्वी: चित्रकूट में नाबालिग से अश्लील हरकत के आरोपी को 5 साल की सजा और ₹5000 का जुर्माना, कोर्ट ने सुनाया सख्त फैसला
आज सोमवार शाम 5:30 बजे जारी प्रेस नोट के अनुसार चित्रकूट में नाबालिग से अश्लील हरकत के मामले में कोर्ट ने आरोपी जग्गू कोल को 5 वर्ष कारावास व 5 हजार जुर्माने की सजा सुनाई। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो रेनु मिश्रा ने फैसला सुनाया। मामला 2021 का थाना क्षेत्र मानिकपुर का है, जिसमें पुलिस की प्रभावी पैरवी पर दोष सिद्ध हुआ।