धमतरी: 10 नर कंकाल मामले में कलेक्टर ने माइनिंग इंस्पेक्टर को जारी किया कारण बताओ नोटिस
बता दे की ग्राम खरेंगा स्थित महानदी में रेत का अवैध खनन हो रहा है। वही रेत माफियाओं द्वारा महानदी के किनारे शमशान घाट से भी रेत निकाला जा रहा था। जिससे वहां दफन किए गए 10 मृत लोगों का नर कंकाल बाहर निकल आया। जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। और मामले में कार्रवाई की मांग ग्रामीणों ने प्रशासन की थी। वही धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने चर्चा के दौरान बताया।