इचाक: डिलीवरी के नाम पर मौत? हजारीबाग के निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप, सड़क पर उतरे परिजन!
हजारीबाग में गर्भवती महिला की मौत के बाद निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के समीप स्थित यूनिक अस्पताल पर परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतका सपना कुमारी ईचाक के बरका खुर्द की रहने वाली थीं। आक्रोशित परिजनों ने शव के साथ जिला परिषद चौक जाम कर अस्पताल सील करने, जांच और मुआवजे की मांग की। प्रशासन ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।