फ़िरोज़ाबाद के थाना रसूलपुर के आशफाबाद बरी चौराहे इलाके में पडोसी पक्षो में लाठी डंडो से महाभारत हुआ है। ख़ूनी संघर्ष में एक पक्ष यानि बिमलेश ऒर उसके परिवार की दो महिलाये समेत 4 लोग घायल हुए है। घटना के पीछे बच्चों के विवाद को लेकर बताई जा रही है। मोके पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी है। घायलों को इलाज ऒर मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया है।