औरैया: दिबियापुर रोड स्थित नहर पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए दो युवकों को एसपी ने अस्पताल में कराया भर्ती
सुरेंद्र निवासी मुड़ी पन्हर अपने रिश्तेदार के साथ सुबह 9 बजे बाइक द्वारा औरैया से दिबियापुर जा रहे थे जैसे ही वह दिबियापुर रॉड पर स्थित नहर पुल किसी अज्ञात वाहन ने उनको बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग सड़क पर गिरकर गम्भीर अवस्था मे पड़े थे। उसी दौरान एसपी अभिजीत आर शंकर वहीं से निकल रहे थे इसी दौरान उन्होंने दो घायल व्यक्तियों को सड़क पर पड़ा देखा।