जलालपुर: जलालपुर कार्यालय में सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने लगाया जनता दरबार, सुनीं लोगों की समस्याएं
Jalalpur, Saran | Apr 12, 2026 सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने रविवार के दोपहर 3 बजे जलालपुर स्थित अपने कार्यालय में ‘जनता दरबार’ लगाकर जन-सुनवाई की.आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं.सांसद ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए.उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान उनकी प्राथमिकता है.