कसिया: तुर्कपट्टी पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे में एक नफर वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
जनपद कुशीनगर के थाना तुर्कपट्टी की पुलिस ने बुधवार को गैंगस्टर अधिनियम से संबंधित एक वांछित अभियुक्त 28 वर्षीय पिन्टू उर्फ अभिषेक ग्राम कोन्हवलिया भरत राय थाना तरकुलवा जनपद देवरिया निवासी को गिरफ्तार किया है ।थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत थाना कांड संख्या 164/2024 दर्ज है।