कांके: रांची के चुटिया में सरस्वती पूजा के दौरान अचानक चली गोली, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Kanke, Ranchi | Feb 17, 2024 राँची के चुटिया में सरस्वती पूजा के दौरान बीते देर शाम अचानक गोली चल गई। इस दौरान सरस्वती पूजा पंडाल में आरती के बाद मुहल्ले की महिलाएँ भजन गा रही थी। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन एक महिला के हाथ को गोली छूते हुए निकल गई। मामूली रूप से जख्मी महिला को अस्पताल ले जाया गया है।