कांके: रांची स्थित राजभवन में सीएम चंपाई सोरेन कैबिनेट का विस्तार हुआ, आठ विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली
Kanke, Ranchi | Feb 16, 2024 सीएम चंपाई सोरेन कैबिनेट का दूसरा विस्तार आज किया गया। रांची स्थित राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने मंत्रियों को पद गोपनीयता की शपथ दिलायी. आठ मंत्रियों में डा रामेश्वर उरांव, दीपक बिरुआ, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, मिथिलेश ठाकुर, बसंत सोरेन, हफीजुल हसन और बेबी देवी है