विदिशा नगर: सोठिया फाटक के पास ट्रेन से कटकर अज्ञात बुजुर्ग की मौत, शव मोर्चरी में
सोठियाफाटक के पास पटरी पार्क करने के दौरान अज्ञात व्यक्ति तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक की उम्र 60-65 वर्ष के आसपास की लग रही है, उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है उसके शव को रविवार दोपहर 12 बजे जिला अस्पताल के मर्चुरी रूम में रखवाई गया है, जीआरपी मृतक की पहचान करने और परिजनो की तलाश मे जुटी है।