कटनी नगर: कटनी के बहोरीबंद में नृत्य राइ कार्यक्रम में हंगामा, भीड़ काबू करने पुलिस ने चलाई लाठी, वीडियो सामने आया
कटनी जिले के बहोरीबंद थाना क्षेत्र अंतर्गत अंशिका गार्डन में सोमवार देर रात आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भीड़ बेकाबू हो गई और पुलिस को स्थिति संभालने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। इस घटना का एक वीडियो बुधवार को सामने आया है, जिसमें एक पुलिसकर्मी भीड़ के बीच डंडे चलाते हुए साफ नजर आ रहा है। बढ़ते तनाव और हंगामे को देखते हुए प्र