बिक्रम: रानीतलाब पुलिस ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर किया जब्त
Bikram, Patna | Jun 28, 2026 बिक्रम प्रखंड के रानीतलाब थाना क्षेत्र में रविवार की अहले सुबह करीब 6 बजे पुलिस ने अवैध बालू खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान बिना वैध चालान के अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले में विधिसम्मत अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने अवैध खनन और परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही