बुढ़ार: मारपीट के बाद युवक की बाइक फूंकी, चार पर केस दर्ज
जैतपुर थाना क्षेत्र के मिठौली गांव में एक युवक के साथ मारपीट कर उसकी बाइक में आग लगाने का मामला सामने आया है। पीड़ित भवन सिंह गोंड की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि विवाद के दौरान गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस मामले की जांच सोमावर सुबह 9 बजे से कर रही है।