लापुंग: गोपीनाथपुर गांव में हुए दो समुदाय के बीच झड़क मामले को लेकर भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल में राजपाल को सोपा ज्ञापन
Lapung, Ranchi | Jun 24, 2024 भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल नेता प्रतिपक्ष की अगवाई में राज भवन पहुंचकर पाकुड़ जिला के गोपीनाथपुर गांव में हुए दो समुदायों के बीच झड़प मामले को लेकर एक ज्ञापन महामहिम राज्यपाल को सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में विधायक सारठ रणधीर सिंह, विधायक भवनाथपुर भानु प्रताप शाही, विधायक गोड्डा अमित कुमार मंडल, विधायक हटिया नवीन जायसवाल उपस्थित रहे।