मनोहरथाना कोली मोहल्ला निवासी फरियादिया चमेली बाई पत्नी प्रमोद कोली ने रिपोर्ट दी की उसके तीन वर्षीय बालिका घर के बाहर खेल रही थी। युवक समीप लगे हेडपंप के पास खड़ा हो गया। कुछ देर बाद वह बालिका को उठा कर ले जाने का प्रयास करने लगा। मोहल्लेवासियों द्वारा उसे तुरंत वहीं पकड़ लिया गया । उन्होंने बताया कि 15 वर्षिय बालिका को वह गलत इशारे भी कर रहा था।