करपी: शहर तेलपा थाने में तैनात दरोगा मनु कुमार को पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि दी गई
Karpi, Arwal | Apr 10, 2026 करपी प्रखंड के शहर तेलपा थाने में तैनात दरोगा मनु कुमार को पुलिस लाइन में शुक्रवार को सुबह 8:00 बजे श्रद्धांजलि दी गई। दरोगा का निधन सड़क दुर्घटना में गुरुवार को हो गया था। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर नवजोत सिमी समेत विभाग के सभी अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।