कुम्भराज: रेलवे स्टेशन के पास मॉर्निंग वॉक कर रहे बुजुर्गों को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, मामला दर्ज
Kumbhraj, Guna | May 3, 2026 कुंभराज थाना के कुंभराज नगर में स्टेशन की एप्रोच रोड पर मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग को बाइक ने टक्कर मार दी। 3 मई को दर्ज मामले में फरियादी श्रीनिवास मीणा उम्र 60 साल निवासी गायत्री कॉलोनी ने पुलिस को बताया, साथियों के साथ सुबह की सैर कर रहे थे, तेज रफ्तार बाइक चालक टक्कर मारकर भाग गया। घायल बुजुर्ग का उपचार जारी है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच जारी है।