उधवा: राधानगर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
राधानगर थाना क्षेत्र के बड़ा आकुनबन्ना गांव में बीते दिनों घर में घुसकर चोरी मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। पुलिस ने प्राथमिकी आरोपित आयेस शेख को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मंगलवार को पूर्वाह्न करीब 12 बजे इसकी जानकारी मिली है। फिलहाल राधानगर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।