नानपारा: नवाबगंज पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहनों पर की कार्रवाई, चालान काटकर नियमानुसार चलने के दिए निर्देश
नवाबगंज पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और नगर में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए समय-समय पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है हेलमेट के वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने (Triple Riding), और बिना वैध कागजात वाले वाहनों के मौके पर ही आधा दर्जन वाहनो के चालान काटे गए और हिदायत दी गई है।