शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जल संरक्षण और गौवंश संवर्धन को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। बुधवार को तिलहर क्षेत्र के ग्राम बझेड़ा बझेडी, कुइयाँ और हसौआ में तालाब व चारागाह भूमि का निरीक्षण करते हुए डीएम ने अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया कि 15 जून तक प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम एक नए तालाब की खुदाई का काम हर हाल में शुरू हो जाए।