शाहजहांपुर: आर्य महिला डिग्री कॉलेज में वॉइस रिकॉर्डिंग कैमरों पर विवाद, शिक्षकों ने हटाने की उठाई मांग
शाहजहांपुर। आर्य महिला डिग्री कॉलेज में वॉइस रिकॉर्डिंग युक्त एआई कैमरों को लेकर विवाद जारी है। सहायक प्राध्यापकों ने इन कैमरों को हटाकर सामान्य सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है। शिक्षकों ने इस संबंध में सांकेतिक विरोध दर्ज कराते हुए अपनी बात रखी है।शिक्षकों ने सांकेतिक विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि जब तक एआई कैमरे हटाए नहीं जाते, वे कार्य बहिष्कार पर रहेंगे