उज्जैन शहर: मुख्यमंत्री ने कालिदास संस्कृत अकादमी में संयुक्त चेतना वैश्विक सम्मेलन का शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने शनिवार को कालिदास संस्कृत अकादमी में संयुक्त चेतना वैश्विक सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पांच महाद्वीपों और 20 से अधिक देशों की नदियों के जल को विभिन्न प्रतिनिधियों द्वारा एक विशाल कलश में एकत्र कर मुख्यमंत्री को सौंपा गया।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इसे सनातन संस्कृति की एकता, वैश्विक चेतना और जल की पवित्रता का प्रतीक बताया