उज्जैन शहर: महासंगम यात्रा: 12 ज्योतिर्लिंग और चार धामों की यात्रा के बाद उज्जैन पहुंची
अंतरराष्ट्रीय मंदिर प्रबंधक परिषद की महासंगम यात्रा देश के 12 ज्योतिर्लिंग और चार धामों की यात्रा करते हुए उज्जैन पहुंची है। शनिवार 12:00 बजे के लगभग अध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि यह यात्रा देश और विदेश के 120 शिवालयों के पुनर्निर्माण का संकल्प लेकर निकली है। 25 जनवरी को प्रयागराज से शुरू हुई इस यात्रा ने अब तक 9374 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर ली है।