बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस कप्तान के निर्देश पर इमामगंज अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना क्षेत्रों में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार शाम करीब 5 बजे एरिया डोमिनेशन एवं फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान डीएसपी कमलेश कुमार ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे बिना किसी भय के अपने मताधिकार का प्रयोग करें।